Smart Bazaar Shivpuri से खरीदा पनीर खाने के बाद परिवार बीमार, फूड पॉइजनिंग का आरोप

vikas
0
shivpuri bazzar

शिवपुरी। शहर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। महल रोड स्थित एक बड़े सुपर मार्केट से खरीदा गया पनीर एक परिवार के लिए मुसीबत बन गया। पुरानी शिवपुरी निवासी एक परिवार ने आरोप लगाया है कि खराब पनीर खाने के बाद परिवार के तीन सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद सभी को अस्पताल ले जाना पड़ा।

घटना के बाद पीड़ित परिवार सोमवार को पनीर का पैकेट और बची हुई सब्जी लेकर कलेक्टर कार्यालय, खाद्य विभाग और कोतवाली पहुंचा, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की।

पुरानी शिवपुरी निवासी आशिफ खान ने बताया कि उन्होंने 21 मई को महल रोड स्थित Smart Bazaar से पनीर का पैकेट खरीदा था। घर पर उसी पनीर की सब्जी बनाई गई। परिवार ने रात में खाना खाया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी और दोनों बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी।

खाने के बाद शुरू हुई उल्टी-दस्त
आशिफ खान के मुताबिक पनीर की सब्जी खाने के बाद उन्हें और बच्चों को लगातार उल्टी-दस्त होने लगे। हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि पनीर पूरी तरह खराब और दूषित था, जिसकी वजह से यह स्थिति बनी। उनका कहना है कि यदि समय पर अस्पताल नहीं पहुंचते तो हालत और गंभीर हो सकती थी।

प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
सोमवार को आशिफ खान पनीर का पैकेट और बची हुई सब्जी लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंचे। उन्होंने मांग की है कि खाद्य सामग्री के सैंपल की लेबोरेटरी जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। परिवार का कहना है कि यदि जांच में पनीर खराब पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार के साथ ऐसी घटना न हो।

खाद्य विभाग ने शुरू की जांच
मामले की शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग ने जांच शुरू करने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि पनीर और सब्जी के सैंपल की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और बड़े प्रतिष्ठानों में बिक रहे डेयरी उत्पादों की निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!