शिवपुरी। शिवपुरी नगर पालिका में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर सत्ता संघर्ष खुलकर सामने आ गया है। विवाद विधिक शाखा, स्थापना शाखा और सूचना प्रसारण विभाग में हुई नई नियुक्तियों को लेकर शुरू हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने इन नियुक्तियों को अवैध, मनमानी और बिना अनुमति की कार्रवाई बताते हुए सीएमओ इशांक धाकड़ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वहीं सीएमओ ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह केवल नामों को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम और राजनीतिक अफवाह है,कुल मिलाकर सीधे शब्दों मे लिखे तो नाम का कन्फयूजन है और इस नाम के कन्फ्यूजन पर नगर पालिका अध्यक्ष और उनकी टीम ने होमवर्क नहीं किया और सीएमओ इशांक धाकड़ के खिलाफ आरोपों की हवा दी है।
पहले समझे मामले को
नगर पालिका में हाल ही में तीन नई नियुक्तियां की गई हैं। इनमें स्थापना शाखा में अब्दुल अकबर कुरैशी, विधिक शाखा में एलएन धाकड़ और प्रेस नोट एवं सूचना प्रसारण कार्य के लिए सागर शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों के बाद अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद की जानकारी और सहमति के बिना नियुक्तियां करना नियम विरुद्ध है। अध्यक्ष का आरोप है कि पहले जब अब्दुल अकबर कुरैशी को रखने का प्रस्ताव दिया गया था, तब सीएमओ ने नियमों का हवाला देकर मना कर दिया था, लेकिन अब अचानक उन्हीं की नियुक्ति कर दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन परिस्थितियों और किस नियम के तहत यह नियुक्ति की गई।
एल एन धाकड नाम का कन्फ्यूजन वहीं विधिक शाखा में एलएन धाकड़ की नियुक्ति को लेकर भी विवाद गहरा गया है। अध्यक्ष का कहना है कि नगर पालिका की कानूनी शाखा बेहद संवेदनशील विभाग है और इसकी जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को दी गई है, जिसे कांग्रेस विचारधारा से जुड़ा बताया जा रहा है। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्ति सीएमओ का रिश्तेदार है, इसलिए उसे प्राथमिकता दी गई।
इसलिए बोला कांग्रेसी
एलएन धाकड अर्थात एडवोकेट लक्ष्मी नारायण धाकड उम्र 70 साल जन्मजात कांग्रेसी है और जिला कांग्रेस मे कई महत्वपूर्ण पद सहित जिला कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष भी रह चुके है,चूकि धाकड है और इशांक धाकड़ के पीछे भी सरनेम धाकड़ है इस कारण हो सकता है कि रिश्तेदारी हो,लेकिन अध्यक्ष गायत्री शर्मा और उनकी टीम ने होमवर्क नहीं किया और इशांक धाकड पर रिश्तेदार और कांग्रेसी नेता को नियुक्ति देने का आरोप लगा दिया,लेकिन एल एन धाकड कांग्रेसी नेता नहीं है और उम्र कांग्रेस नेता लक्ष्मीनारायण धाकड़ से आधी है।
इन आरोपों पर सीएमओ इशांक धाकड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि यह केवल नाम का संयोग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस वरिष्ठ कांग्रेस नेता का नाम लेकर रिश्तेदारी की बात कही जा रही है, उनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है, जबकि नियुक्त किए गए वकील की उम्र करीब 38 वर्ष है। सीएमओ ने कहा कि अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है और केवल उपनाम समान होने से किसी को रिश्तेदार नहीं माना जा सकता।
सूचना प्रसारण विभाग में हुई सागर शर्मा की नियुक्ति को लेकर भी अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि नगर पालिका में लगातार नियुक्तियां हो रही हैं, लेकिन निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को इसकी जानकारी तक नहीं दी जा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि परिषद को दरकिनार कर प्रशासनिक स्तर पर मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं।
इसके जवाब में सीएमओ ने कहा कि नगर पालिका ने सीधे किसी कर्मचारी की भर्ती नहीं की है। आउटसोर्स एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किया गया था और उसी एजेंसी ने कर्मचारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि मड़ीखेड़ा इंटकवेल पर करीब 18 कर्मचारी, सफाई व्यवस्था में 25 कर्मचारी तथा कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य स्टाफ एजेंसी के माध्यम से लगाए गए हैं।
बिना होमवर्क के आरोपों को हवा
कुल मिलाकर अध्यक्ष गायत्री शर्मा बिना होम वर्क के सीएमओ धाकड पर आरोप लगा देती है,इससे पूर्व जब इशांक धाकड हाई कोर्ट में तारीख के लिए गए थे और इधर अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने मीडिया को बयान जारी कर दिया की सीएमओ मनमानी करते हैं और बिना सूचना ओर बिना अवकाश के ग्वालियर चले गए है,लेकिन शिवपुरी की मीडिया ने इस आरोप को क्रॉस चेक किया तो वह बोले नगर पालिका की हाईकोर्ट मे आज तारीख है और हाई कोर्ट मे तारीख पर आया हूं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।