शिवपुरी के निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अग्निशमन इंतजामों की होगी जांच

vikas
0

shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले में मरीजों की सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग अब सख्त नजर आ रहा है। जिले में संचालित निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. संजय ऋषीश्वर ने कई निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर फायर सेफ्टी से जुड़ी जानकारी मांगी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह कार्रवाई लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग भोपाल के अपर मुख्य सचिव द्वारा 1 मई 2026 को जारी निर्देशों के पालन में की जा रही है। विभाग का उद्देश्य अस्पतालों में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि जिले के सभी निजी चिकित्सालयों में अग्निशमन उपकरण, आग लगने की स्थिति में बचाव व्यवस्था तथा वैध फायर सेफ्टी प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। इसके लिए अस्पताल संचालकों से विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

जिन अस्पतालों को नोटिस जारी किए गए हैं उनमें शहर के विधा देवी अस्पताल, वरदान हॉस्पिटल, वर्मा हॉस्पिटल, आरबी मेमोरियल हॉस्पिटल, कविता नर्सिंग होम और केयर 24 हॉस्पिटल सहित अन्य निजी अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा पंडित महावीर प्रसाद मेमोरियल हॉस्पिटल, लक्ष्मण सेठ हॉस्पिटल, मीरा देवी हॉस्पिटल और अपना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को भी सुरक्षा संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे तीन दिवस के भीतर अस्पताल में लगे अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकासी व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और वैध फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र की जानकारी उपलब्ध कराएं। विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि में जानकारी प्रस्तुत नहीं करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करना भी शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। कई अस्पतालों ने अपने अग्निशमन उपकरणों और सुरक्षा इंतजामों की दोबारा जांच शुरू कर दी है, ताकि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!