कलेक्ट्रेट के क्लिक फोटो पर बोली कांग्रेस भाजपा नेताओ ने भष्टाचार के लिए पैदा किया कृत्रिम जल संकट

vikas
0
shivpuri samachar

शिवपुरी।
कलेक्ट्रेट का क्लिक फोटू को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। कलेक्ट्रेट के क्लिक पर कांग्रेस ने आज प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस प्रेस वार्ता में कलेक्टर शिवपुरी और शिवपुरी विधायक को क्लीन चिट दी गई और पानी की समस्या को भाजपा के नेता और गायत्री शर्मा पर फोड दिया। कांग्रेसियों का कहना है कि यह पेयजल समस्या कृत्रिम है और भ्रष्टाचार करने के लिए इस समस्या का जन्म दिया है,करोडो की सिंध जलावर्धन योजना इसलिए लाई गई थी कि शिवपुरी की जनता टैंकरों से पानी भरे।

आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल और नगर अध्यक्ष साहिब सिंह ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। साहब सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर जनता से बेरुखी करने के आरोप लगाए। स्पष्ट रूप से कहा गया कि यह जल संकट केवल भ्रष्टाचार करने को पैदा किया गया है। नगर पालिका ने अब पेयजल के लिए टैंकर लगाए है जो केवल भ्रष्टाचार करने के लिए लगाए है।

​क्लिक फोटो,क्यो नही थी नगर पालिका अध्यक्ष
शिवपुरी कलेक्ट्रेट में बीते रोज शिवपुरी भाजपा संगठन के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारियो के साथ शिवपुरी के पेयजल संकट को लेकर 2 घंटे की कलेक्टर शिवपुरी अर्पित वर्मा के साथ बैठक की थी। इस बैठक का एक फोटो भी वायरल किया गया था। इस फोटो मे शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ओर शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा नही थी। कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष क्या समस्या के समाधान के लिए नही है केवल भ्रष्टाचार करने के लिए है। कलेक्टर साहब को अगर पार्टी की बैठक करनी थी तो सभी दलों को बुलाना था।

विधायक को क्लीन चिट कलेक्टर की तारीफ
कांग्रेस ने शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के इस बैठक मे नही होने पर उन्हें क्लीन चिट देते हुए कहा​ कि हो सकता है कि वह व्यस्त हो इसलिए नहीं आए,वही नगर पालिका अध्यक्ष को घेरते हुए कहा कि क्या भाजपा शासित अध्यक्ष भ्रष्टाचार करने के लिए है। जब सभी चिल्ला रहे थे कि इस बार गर्मी अधिक पड़ेगी तो नगर पालिका अध्यक्ष को अतिरिक्त मोटर पूर्व से मगाकर रखनी थी। वही कांग्रेस ने कहा कि जब यह मोटरे खरीदी थी जब यह 30 लाख रुपए की थी अब 4 करोड़ की आ रही है अब क्या इनमे सोना लग कर आ रहा है। कांग्रेस ने कलेक्टर अर्पित वर्मा के विषय मे कहा इससे पूर्व जब यह मोटर खराब हुई थी कलेक्टर साहब सतनवाड़ा इंटकवेल पर गए थे।

नगर पालिका अध्यक्ष चाहती थी कि पेयजल संकट उत्पन्न हो ओर अब नगर पालिका एई सचिन चौहान के गैंग के साथ मिलकर टैंकर मे भ्रष्टाचार किया जाऐगा। भाजपा की नेता और शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष के पेयजल से निपटने के लिए बैकअप प्लान नहीं था बल्कि भ्रष्टाचार रूपी टैंकरों को रखने का प्लान अवश्य था।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!