बेटे को खाना खिलाने जा रही है मॉ की ब्लैक स्पॉट पर डेथ,कार ने कुचल दिया

vikas
0

Eeco car accident

करैरा।
शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना सीमा में आने वाले सिरसौद के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की जान चली गई। बुजुर्ग महिला अपने बेटे के लिए घर से खाने का टिफिन लेकर निकली थीं, लेकिन होटल पहुंचने से पहले ही घर से महज कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गईं।

कार से कुचलकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मनपुरा निवासी शीला बाई साहू, का बेटा सिलानगर तिराहे पर किराए की दुकान में होटल संचालित करता है। शिला बाई शुक्रवार शाम करीब 8 बजे घर से टिफिन लेकर होटल के लिए रवाना हुई थीं। जैसे ही वह फोरलेन के पास पहुंचीं, करैरा की ओर से आ रही इको कार (एमपी 07 एजे2562) के चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिला बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। होटल पर मां के हाथ की रोटियों का इंतजार कर रहे बेटे को जब हादसे की खबर मिली तो उसकी हालत खराब हो घई।

ब्लैक स्पॉट बन रहा सिरसौद तिराहा

एनएच-27 फोरलेन पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सिरसौद तिराह्य घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां कई होटल और दुकानें हैं। इसके बावजूद वाहन चालक यहां 100 से अधिक की रफ्तार से गाड़ियां निकालते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां तत्काल स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और संकेतक लगाए जाएं। भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!