बदरवास। शिवपुरी जिले के बदरवास थाना सीमा में हुई डेढ करोड की चोरी मे पुलिस को लीड मिल गई है,इस लीड के मिलते ही पुलिस की टेंशन बढ़ गई है,क्यो की इस चोरी मे पारदी गिरोह के सदस्यों के शामिल होने के सुराग पुलिस को नगर मे लगे सीसीटीवी कैमरों ने दिए है। इस चोरी कांड को अंजाम देने पारदी गिरोह एक बोलेरो वाहन मे बैठकर आए थे। रविवार को एएसपी संजीव मुले भी घटनास्थल पहुंचे और मौका मुआयना किया। पारदी गिरोह के बदमाशों की पहचान होने के बाद अब पुलिस के लिए इस मामले का खुलासा करना एक बड़ी चुनौती हो गई है।
जैसा कि विदित है कि प्राचार्य महेन्द्र गुप्ता के घर शुक्रवार-शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने एक करोड़ रुपए से से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की कई टीम इस मामले को सुलझाने में लगी है। इस बीच मामले में पुलिस ने जब बदरवास नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की तो कुछ जगह 8 से 10 बदमाश एक बुलेरो वाहन से आते जाते नजर आ रहे है। इन बदमाशों ने ही इस बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
बदमाशों के हुलिए से लेकर अन्य बिंदुओं के बाद इन बदमाशों की पहचान पारदी गिरोह के सदस्य के रूप में हुई और ये गुना के धरनावदा क्षेत्र के रहने वाले हैं। अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है कि वह इन पारदी गिरोह के सदस्यों को कैसे पकड़े और अगर इनमें से कुछ बदमाश पुलिस ने पकड़ भी लिए तो इनके पास से माल की बरामद्गी करना और कठिन काम है। मामले में आज मौका मुआयना करने पहुंचे एएसपी संजीव मुले ने बारीकी से घटनास्थल टनास्थल की पड़ताल की और पुलिस टीमों को बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए है। एडिशनल एसपी ने प्राचार्य महेंद्र गुप्ता और उनके परिवारजनों से चोरी की पूरी घटना को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने घर के प्रत्येक हिस्से का निरीक्षण भी किया।
किसी परिचित के गिरोह से मिले होने की आशंका
जिस तरह से पारदी गिरोह के सदस्यों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। उसमें किसी परिचित के भी इस गिरोह से मिले होने की आशंका नजर आ रही है। बदमाशों ने उसी कमरे में जाकर चोरी की जहां पर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी रखी हुई थी। दूसरे किसी कमरे में बदमाश नहीं गए। अब पुलिस घटनाक्रम के हर एंगल पर बारीकी से पड़ताल कर रही है और पहले उस व्यक्त्ति की तलाश में है जिसने घर के बारे में बदमाशों को इतनी सटीक जानकारी दी। पूरे मामले में साइबर टीम भी एक-एक लोकेशन व जांच में जुटी है। इस बड़ी चोरी की घटना के बाद बदरवास कस्बे में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास करेंगे
लेकर में आज मौके पर गया था। कुछ अलग-अलग बिंदु घटना को मिले है। पुलिस की कई टीमें मामले की पड़ताल में लगी है। जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास करेंगे।
संजीव मुले, एएसपी, शिवपुरी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।