शिवपुरी में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम बना,नंबर नोट करे

0
शिवपुरी। शिवपुरी कलेक्टर  अर्पित वर्मा ने पेयजल संबंधी समस्या को देखते हुए कंट्रोल रूम गठन करने के निर्देश दिए थे जिससे कि पेयजल संबंधी समस्या का निराकरण किया जा सके। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शिवपुरी नगरपालिका क्षेत्र में आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल समस्या को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु कंट्रोल रूम का गठन किया गया है।

नागरिक इस नंबर पर दे सकते हैं सूचना

नागरिक जल प्रदाय से संबंधित अपनी शिकायतें कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9202140627 पर दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम में ड्यूटी के लिए श्री जितेन्द्र रजक (मो. 9302701881), नगरपालिका परिषद शिवपुरी को प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक तथा श्री जमालुद्दीन खान (मो. 8319146244), डाटा एंट्री ऑपरेटर, कार्यालय आरईएस शिवपुरी को दोपहर 01:30 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक नियुक्त किया गया है।

संबंधित कर्मचारी नागरिकों से प्राप्त पेयजल समस्याओं को पंजी में दर्ज कर संबंधित जोन प्रभारी/उपयंत्री को अवगत कराएंगे तथा समस्या के निराकरण उपरांत उसका विवरण भी पंजी में अंकित करेंगे। कंट्रोल रूम के प्रभारी श्री रमेश कुमार सिंह (मो. 7987169492), सिटी मिशन मैनेजर नियुक्त किए गए हैं, जो प्रतिदिन की गई कार्यवाही की जानकारी संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु कंट्रोल रूम का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!