नरवर में अरविंद की मौत, झांडियो मे फसी मिली लाश, परिजन उतरे सडक पर

0
शिवपुरी
। शिवपुरी युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। मजदूरी के लिए घर से निकले अरविंद कुशवाहा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे झाड़ियों में मिला, जिसे अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारना बताया जा रहा है। हालांकि, परिजनों ने इस घटना को सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने करेरा रोड पर शव रखकर करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। पुलिस की निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद ही प्रदर्शन समाप्त हुआ।

मृतक अरविंद कुशवाहा उम्र 19 साल पुत्र शिव सिंह कुशवाहा गुरुवार सुबह करीब 9 बजे मजदूरी के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। घटना की जानकारी लाले कुशवाहा ने फोन पर वीरेंद्र कुशवाहा को दी कि MIPS कॉलेज के पास एक्सीडेंट हुआ है। जब वीरेंद्र मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने अपने भाई अरविंद को सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा पाया। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी।

हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने करेरा रोड पर लोधी माता मंदिर के पास बालक दास आश्रम के नजदीक शव रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि मामला संदिग्ध है और यह हत्या भी हो सकती है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। करीब दो घंटे तक चले इस जाम के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस की समझाइश के बाद गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे जाम खुल सका।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!