विभिन्न विभाग के प्रतिनिधियों की सहभागिता से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने पर हुई चर्चा

Updesh Awasthee
0
भोपाल: 08 फरवरी 2024
      जलवायु परिवर्तन और मानव स्वास्थ्य अंतर्गत अंतरविभागीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को आईएसबीटी सभागार में संपन्न हुई। 
     स्वास्थ्य विभाग जिला भोपाल द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में सामाजिक व्यवहार परिवर्तन एवं संचार के माध्यम से जलवायु परिवर्तन में सुधार के लिए कार्यनीतियों पर चर्चा की गई।
              कार्यशाला नगर निगम आयुक्त श्री फ्रैंक नोबेल एवं  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास, जिला पंचायत और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वित सहयोग एवं जनभागीदारी पर जोर दिया। कार्यशाला में वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ते तापमान के कारण होने वाले प्रभावों पर गंभीरतापूर्वक विचार व्यक्त किए। मानव गतिविधियों के कारण पर्यावरण में होने वाले प्रभावों व इसके नियंत्रण के लिए कार्यनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। 
        कार्यशाला के दौरान प्रत्येक विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा उनके विभाग के अन्तर्गत की गई गतिविधियों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसमें पर्यावरण सुधार हेतु किए जा रहे कार्यों एवं नवाचारों की जानकारी दी गई। नगर निगम द्वारा बताया गया कि भोपाल में स्वच्छता के क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। पर्यावरण सुरक्षा के लिए स्वच्छता को अपनाना जरूरी है। कार्यशाला में जपाएगो संस्था द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!