इंदौर। मुंबई से इंदौर आई एक युवती को उसके लिव इन पार्टनर ने 35 टुकड़े करने की धमकी दे डाली। युवती इंदौर में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है और आरोपी को करीब एक साल से जानती है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
TI राजेन्द्र सोनी के मुताबिक इलाके में रहने वाली 22 साल की एक युवती सोमवार को थाने आई थी। युवती ने बताया कुछ साल पहले काम के सिलसिले में वह इंदौर आई थी। यहां इवेंट मैनेजमेंट का काम करने लगी। मार्च 2022 में उसकी पहचान शुभम पुत्र गोवर्धन परमार निवासी शिव कंठ कॉलोनी से हुई थी। दोनों मोबाइल पर बात करने लगे। इस दौरान पीड़िता के रूम पर शुभम का आना-जाना हो गया। वह कई बार उसके पास ही रुक जाता था।
आरोपी ने अप्रैल 2022 में पीड़िता से जबरदस्ती रिलेशन बना लिए। शुभम ने कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करेगा। इसके चलते वह उसकी बात में आ गई। शुभम ने इसके बाद कई बार संबंध बनाए और साथ रहने लगा। हर बार शादी की बात करने पर वह टाल देता।
युवती ने 5 जनवरी 2023 में शुभम से फिर से शादी की बात की। लेकिन बात टालते हुए शुभम ने फिर से युवती के साथ जबदस्ती की। जब युवती ने शादी का कहा ताे शुभम ने कहा कि वह उसका कुछ नही बिगाड़ सकती। उसकी शहर में बहुत पहचान है। किसी से कुछ कहा तो 35 टुकड़े करवा देगा और कहीं भी फेंक देगा। इसके बाद युवती ने मामले की जानकारी अपने परिवार को देने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।