इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक लेडीस इनरवेयर व्यापारी के खिलाफ रेप की एफ आई आर दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया था। पुलिस ने व्यापारी के घर और रिश्तेदार के यहां दबिश दी। लेकिन वह नही मिला। महिला ने चार दिन बाद बुधवार को मामले की जानकारी परिवार को दी थी। जिसके बाद परिवार ने केस दर्ज कराया।
TI संजय शुक्ला के मुताबिक उमंग पार्क पद्मालय कॉलोनी में रहने वाली 38 साल की शादीशुदा महिला की शिकायत पर दीपक जैन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि 9 दिसंबर की दोपहर जब घर पर कोई नही था, तो दीपक उसके यहां आया था। आरोपी ने उनसे बातचीत के बाद रेप किया और धमकाकर फरार हो गया। महिला का पति शेयर बाजार का काम करता है। वही दीपक की कुछ ही दूरी पर लेडीज इनर वियर की दुकान है। आरोपी दीपक और महिला का पति अच्छे दोस्त है। इसके कारण दीपक का घर पर आना-जाना लगा रहता है।
पुलिस के मुताबिक महिला के घर पर उसके सास-ससुर और बच्चे भी रहते है। वारदात वाले दिन बच्चे स्कूल गए थे। जबकि सास-ससुर मार्केट में थे। पुलिस के मुताबिक महिला डर के चलते चार दिनों तक चुप रही। जिसके बाद उसने चुप्पी तोड़ी और पति को पूरे मामले की जानकारी दी। दीपक अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।