BHOPAL में रात रुकने आया था, रेप करके वीडियो बना लिया, फिर ब्लैकमेल करने लगा

NEWS ROOM
0
भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला थाना पुलिस ने 39 साल की एक महिला की शिकायत पर टीकमगढ़ के रहने वाले युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में FIR दर्ज की है। आरोपित इसी साल में अपने सैलून की दुकान का सामान लेने भोपाल आया था। जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया था, उस दौरान आरोपित ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया था। उसे इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण के साथ चार लाख रुपये भी ऐंठ चुका है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जल्‍द ही टीकमगढ़ जाएगी।

महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे के मुताबिक पीड़ित महिला निजी काम करती है और अपने दो बच्चों के साथ रहती है। वह मूलत: टीकमगढ़ जिले की रहने वाली है। वह करीब पांच साल से अपने पति से अलग रहती है। आरोपित राहुल सेन टीकमगढ़ में सैलून की दुकान चलाता है। दोनों का एक ही जिले का रहने के कारण परिचय था। छह जनवरी 2022 को राहुल सेन दुकान का सामान लेने के लिए भोपाल आया था। वह महिला के घर पर रुक गया था, जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने महिला का एक अश्लील वीडियो बनाकर उसका शोषण शुरू कर दिया था। उसके बाद से आरोपित जब भी भोपाल आता और महिला के साथ संबंध बनाता था, महिला विरोध करती तो वह उसका वीडियो 

इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर उसे बहुप्रसारित करने की धमकी देकर उससे रुपये भी ऐंठता था। महिला अभी तक चार लाख रुपये राहुल सेन को दे चुकी है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित उसके साथ करीब 11 माह से ऐसा कर रहा है। तंग आकर महिला ने शनिवार को आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का केस दर्ज करा दिया। पुलिस जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी करने टीकमगढ़ जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!