crime news- महिला इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

0
ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में महिला इंजीनियर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। महिला के इंजीनियर पति का कहना है कि पत्नी ने फांसी लगाई है।  तृप्ति भी पेशे से इंजीनियर थी। उसने एमटेक किया था। वह भी बेंगलुरु में आईटी कंपनी में जॉब करती थी। वहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले ही उसकी जॉब छुड़वा दी। इसके बाद वह ग्वालियर में रहने लगी।

तृप्ति अग्रवाल (31) की शादी 6 साल पहले मिहुर अग्रवाल से हुई थी। मिहुर पेशे से इंजीनियर है। वह बेंगलुरु स्थित एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करता हैं। फिलहाल, लॉकडाउन के बाद से वर्क फ्रॉम होम कर रहा हैं। मिहुर के पिता राकेश अग्रवाल जल संसाधन विभाग से रिटायर्ड हैं। मिहुर के मुताबिक रविवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। मैं और तृप्ति भी बेटे के साथ कमरे में सो गए। सुबह देखा, तो कमरे में तृप्ति नहीं थी। तलाश किया, तो दूसरे कमरे में वह फंदे पर लटकी मिली। हमने उसे नीचे उतारा। नब्ज टटोली, तो पता चला उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। साथ ही, ससुराल वालों को भी बताया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

तृप्ति के मामा पवन अग्रवाल ने बताया कि हमें सुबह देरी से सूचना दी गई। यहां पहुंचे, तो तृप्ति का शव जमीन पर पड़ा था। ससुराल वालों ने तृप्ति को मार कर फांसी पर लटकाया है। इसके बाद सबूत भी मिटा दिए। जिस पंखे पर लटकी, वहां कोई निशान नहीं है। पंखा टेढ़ा भी नहीं हुआ। पवन अग्रवाल के मुताबिक कमरे में पोंछा लगा दिया गया। पास ही अस्पताल भी है, लेकिन वे हॉस्पिटल नहीं ले गए।

तृप्ति के पिता जयप्रकाश अग्रवाल भी पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड हैं। उनका आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद तो सब ठीक रहा। बाद में आए दिन दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार मायके भी छोड़कर आए थे। पिता ने शादी में पूरा सामान दिया था। फिर भी पैसे मांगते थे। इसे लेकर मारपीट भी की जाती थी। हम यह सोचकर चुप थे कि समय के साथ धीरे-धीरे सबकुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तृप्ति और मिहुर का श्रेयस नाम का 3 साल का बेटा है।

पड़ाव थाना के प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी मौके से तथ्य जुटाए हैं। पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!