BF ब्लैकमेल कर रहा था, लड़की गुमसुम रहती थी, मां ने फोन चेक किया तो होश उड़ गए

Updesh Awasthee
0
भोपाल में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। अगर मां ने बेटी की फोन डिटेल नहीं देखी होती तो उन्हें इसके बारे में पता ही नहीं चलता। एक बार दुष्कर्म करने बाद आरोपी छात्रा पर दोबारा दुष्कर्म करने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

निशातपुरा पुलिस ने बताया 17 साल की नाबालिग 10वीं क्लास में पढ़ती है। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले वह बैरसिया में रहते थे। उनके घर के पास ही 25 साल का नीरज भी रहता था। वह फोटोग्राफी करता है। पड़ोसी होने के कारण बेटी की उससे जान-पहचान हो गई थी। कोरोना के दौरान बेटा और बेटी के साथ पिछले साल 2021 में बैरसिया से करोंद आ गए। नीरज फोन पर बेटी के संपर्क में रहा।

उन्हें इसके बारे में पता नहीं था। अभी बेटी का फोन चेक किया तो पता चला कि 22 फरवरी को नीरज दिन के समय हमारे घर आया। उस दौरान बेटी घर पर अकेली थी। बेटी ने बताया कि नीरज ने शादी कर वायदा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। नीरज ने बेटी की मर्जी के खिलाफ उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद से नीरज फोन पर बेटी को धमका रहा था। फोन से ही उन्हें इसके बारे में पता चला।

एक ही नंबर से कई कॉल होने से संदेह हुआ

बेटी गुमसुम सी रहने लगी थी। कुछ दिनों से उसने हम लोगों से बातचीत करना भी बंद कर दिया था। चिंता हुई तो मैंने उससे बात कर वजह जानना चाही लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद मैंने उसका फोन चेक किया, कई बार नीरज के कॉल आए थे। काफी विश्वास में लेने के बाद ही बेटी ने उसके साथ ही हुई हैवानियत के बारे में बताया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!