BF ने सरेआम GF को गोली मारी फिर सुसाइड कर लिया, शादी की शॉपिंग से लौट रही थी

Updesh Awasthee
0
ग्वालियर।
अपनी शादी की शॉपिंग करके लौट रही 20 वर्षीय साक्षी गुप्ता की उसके बॉयफ्रेंड गिर्राज कटारे ने गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच 4 साल से अफेयर चल रहा था लेकिन साक्षी की शादी किसी और के साथ तय हो गई थी।

घटना मुरार इलाके में बैजल कोठी के पास हुई। आरोपी साक्षी गुप्ता (20) का पीछा करते हुए आ रहा था। सरस्वती स्कूल के पास उसने साक्षी को गोली मार दी और भाग निकला। साक्षी के साथ जा रही उसकी बहन परी ने बताया कि युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। वह हमारे पास आया और बिना कुछ कहे दीदी को गोली मार दी। पास में ही एक अंकल खड़े थे, उनको बुलाने पहुंची, लेकिन तब तक वह दीदी को मारकर भाग चुका था।

साक्षी गुप्ता की सगाई 4 अप्रैल को ही शिवपुरी के पिछोर में रहने वाले आकाश वनसरिया से तय हुई थी। अगले महीने 21 जून को शादी होनी थी। उसके पिता मनोज कुमार गुप्ता का मुरार में चाय का स्टॉल है। लड़की मूल रूप से शिवपुरी के भौती गांव में रहती है। शादी की खरीदारी करने के लिए 11 मई को पिता के पास आई थी। पिता मुरार में किराए के मकान में रहते हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को बीते चार सालों से जानते थे। आरोपी साक्षी से शादी करना चाहता था, और लड़की की सगाई के बाद भाभी के साथ अपना रिश्ता लेकर उसके घर भी गया था। लेकिन साक्षी और उसके परिजन तैयार नहीं हुए। आरोपी की भाभी ने बताया कि दो-तीन दिन से गिर्राज परेशान था। वह कह रहा था कि यदि साक्षी ने शादी से मना कर दिया तो मैं उसे देखता हूं। दिन में गिर्राज की साक्षी से फोन पर बात भी हुई थी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!