गुना शहर के सुगन चौराहे के पास प्रेम प्रसंग में वकील ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मूल रूप से भदौरा के रहने वाले ओमप्रकाश जैन 7-8 साल से कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे। पिछले साल उन्होंने एक असिस्टेंट रखी थी। दोनों एक ही समाज के हैं।
दोनों में प्यार था। एक महीने पहले युवती ने काम छोड़ दिया। वह अपने पिता की खिलौने की दुकान पर उनका हाथ बंटाने लगी। उसके ठीक सामने वकील ने भी कपड़ों की दुकान खोल ली। बुधवार रात 9.30 बजे उसने लड़की के सामने ही अपनी दुकान पर गुटके में मिलाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आज सुबह 5.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।