BF ने PhD की छात्रा को 3 साल तक यूज़ किया और फिर ब्रेकअप कर लिया - crime story

Updesh Awasthee
0
भोपाल में साइकोलॉजी में PhD कर रही स्टूडेंट अपने बॉयफ्रेंड की साइकोलॉजी नहीं समझ सकी। आरोपी उसे प्यार में फंसाकर तीन साल तक यूज करता रहा। इमोशनल ब्लैकमेल कर रुपए भी ऐंठे। अब जब छात्रा ने शादी करने की बात कही तो उसने साफ कह दिया कि वह अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी नहीं कर सकता। उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए ही उसने उससे दोस्ती की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिसरोद पुलिस के अनुसार बागसेवनिया में रहने वाली 28 साल की छात्रा की पहचान फरवरी 2019 में विवेक से हुई थी। वह उससे एक सलून में मिली थी। पहली ही मुलाकात में विवेक ने उसके सामने शादी का प्रपोजल रखा। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। 5 महीने बाद 27 जुलाई 2019 में विवेक ने उसे मिसरोद में अपने घर पर मिलने बुलाया।

शादी का वादा कर रिलेशन बनाए 

लड़की उसके घर की जगह कहीं सार्वजनिक जगह पर मिलना चाह रही थी। छात्रा ने आरोप लगाया कि विवेक ने कहा कि वह उसके घर आ आए। वह पूरी तरह सेफ रहेगी। उसकी बातों में आकर वह उसके घर चली गई। घर पर उसने शादी करने का वादा कर पहली बार उसके साथ रिलेशन बनाए। इसके बाद से वह शादी की बात करते हुए बार-बार रेप करता रहा।

रिलेशन बनाता और रुपए भी ले जाता

छात्रा ने बताया कि विवेक शादी करने की बात को हर बार टाल देता था। तीन साल से वह इसी तरह उससे रेप करता रहा और रुपए लेता रहा। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि विवेक के कुछ और लड़कियों से रिलेशन हैं। इसके बारे में पूछने पर विवेक ने कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता है। वह तो सिर्फ उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्यार का नाटक करता रहा। अब उसे उसकी जरूरत नहीं है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!