ग्वालियर। PHE कॉलोनी में सीता थापा मर्डर मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड और लिव-इन पार्टनर शेरू थापा को गिरफ्तार कर लिया है। शेरू ने पुलिस को बयान दिया है कि लॉकडाउन के समय वह बेरोजगार हो गया था लेकिन सीता की जॉब चल रही थी। इसके कारण सीता के तेवर बदल गए थे। उसका बदला हुआ व्यवहार सहन नहीं हुआ और उसे मार डाला।
सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि 27 फरवरी की रात हजीरा की पीएचई कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में महिला का शव पड़ा मिला था। महिला की पहचान सीता थापा के रूप में हुई थी। पता लगा था कि वह यहां शैफ शेरू थापा के साथ लिव इन में कई सालों से रह रही थी। वैसे वह इंदौर की रहने वाली थी। घटना के बाद से शेरू फरार था। महिला का शव भी सड़ने लगा था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या 24 से 36 घंटे पहले हुई है। शैफ पर शंका होने के बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में लगा दी गई।
इसी दौरान बुधवार को मालूम चला कि आरोपी बस स्टैंड पर है। इस पर टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शेरू थापा बताया। उसने बताया कि हत्या के बाद वह उज्जैन और इंदौर रहा। वही रहकर फरारी भी काटी। पुलिस पता लगा रही है कि फरारी उसने कहां और कैसे काटी। किन-किन लोगों ने उसकी मदद की। पुलिस को अभी उससे चाकू भी बरामद करना है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।