शिवपुरी। खबर जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर में पति पत्नि के बीच हुई आपसी कहासुनी के बाद पति ने पत्नि को डण्डों से पीट पीटकर घायल कर दिया। जिसकी शिकायत पीडि़त पत्नि ने थाने में की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सावित्री बघेल और उसका पति महेंद्र बघेल ग्राम राजापुर में निवास करते हैं। जहां दोनों के बीच आए दिन छोटी छोटी बातों को लेकर कहासुनी होती रहती है और कई बार पति सावित्री के साथ मारपीट भी कर देता था, लेकिन सावित्री पति की इस करतूत को अनदेखा कर देते थे।
कल सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई तभी आरोपी महेंद्र ने घर में रखे डण्डे से सावित्री की मारपीट कर दी और उसे उसके शरीर पर डण्डों से कई प्रहार किए जिससे सावित्री घायल हो गई। पति की इस निर्दयता से पीडि़ता काफी आहत हो गई और उसने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने का निश्चय कर लिया और थाने पहुंच गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।