शिवपुरी। सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम छितरी में रहने वाला एक सिरफिरा युवक पड़ौस में रहने वाली महिला के घर में घुस गया और उसके साथ विवाह करने के लिए दबाव बनाने लगा साथ ही उसे अपने साथ घर से भागने के लिए भी कहा।
लेकिन जब पीडि़ता ने आरोपी से ऐसा करने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जब वह चिल्लाई तो उसकी भाभी वहां आ गई जिसे देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। पीडि़ता ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने भादवि की धारा 454, 354, 506, 34 के तहत कायमी कर ली।
जानकारी के अनुसार ग्राम छितरी में रहने वाली 20 वर्षीय महिला प्रीति (काल्पनिक नाम) कल दोपहर 1 बजे करीब अपने घर पर काम कर रही थी तभी गांव में रहने वाला आरोपी संजय पुत्र मंगलिया जाटव उसके घर में घुस आया। जहां आरोपी ने पीडि़ता का हाथ पकड़ लिया और उससे कहा कि तू मेरे साथ शादी कर ले और मेरे साथ भाग चल।
अचानक पहुंचे आरोपी की इस करतूत से पीडि़ता सहम गई और उसने आरोपी के हाथ को झटककर अपने आपको छुड़ाया और आरोपी का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। जब पीडि़ता चिल्लाई तो उसकी भाभी वहां आ गई जिसे देखकर आरोपी वहां से भाग गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।