शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल चौराहे पर स्थित कुशवाह टायपिंग सेंटर पर टायपिंग की कोचिंग गए एक छात्र की टीबी अस्पताल के कैम्पस में रखी बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। जिसकी शिकायत पीडि़त युवक ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार विष्णु मंदिर रोड़ नीलगर चौराहा निवासी पंकज पुत्र जानकारी प्रसाद डाण्डे बीते रोज कुशवाह टायपिंग सेंटर पर टायपिंग की कोचिंग के लिए गया था जहां उसने टायपिंग सेंटर के नीचे स्थित टीबी अस्पताल के कैम्पस में बाइक क्रमांक एमपी 33 एमएच 1728 को लॉक कर खड़ा कर दिया और वह कोचिंग चला गया, लेकिन जब वह वापस लौटकर आया तो उसकी बाइक वहां से गायब थी जिस पर उसने आसपास बाइक को देखा, लेकिन बाइक नहीं मिली। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचा जहां उसने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करा दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।