शिवपुरी। खबर जिले के रन्नौद के बस स्टैण्ड से बीते रोज एक बालिका गायब हो गई। उक्त बालिका मायापुर थाना क्षेत्र को ग्राम बरवटपुरा तेरई की रहने वाली थी जो अपने घर से रन्नौद बाजार में खरीददारी करने आई थी और उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।
बालिका की तलाश उसके परिजनों ने की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने बालिका के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने बालिका के नाबालिग होने के कारण सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाइन के अनुसार उसके अपहरण का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।