Lady ने जूस के पैसे दिए तो आरोपी बोला मेरे साथ one night stand कर लो ,जूस FREE, FIR

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते शाम माधव चौक पर स्थिति एक जूस की दुकान पर जूस पीने गई एक महिला से दुकानदार ने गंदी हरकत करते हुए महिला का हाथ मरोड दिया। इस मामले की सूचना पीडिता ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार माधव चौक पर निवासरत एक 37 वर्षीय महिला जूस पीने शानू राठौर के ठेले पर गई हुई थी। महिला ने उक्त ठेले बाले शानू राठौर से गन्ने का जूस पीने मांगा। जिसपर आरोपी ने महिला को जूस पिला दिया। उसके बाद महिला ने उसे रूपए देना चाहा तो आरोपी महिला से बोला कि रूपए देने की जरूरत नही है। तुम तो मेरे साथ एक रात सो लेना मेरे पैसे पट जाएगें। जिसपर महिला ने बोला कि बात कैसे कर रहा है। तो आरोपी ने महिला का हाथ पकडकर मरोड दिया। 

इस मामले की सूचना महिला ने अपने पति को दी। पति महिला को लेकर कोतवाली पहुंचा। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354,323,506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!