डॉक्टर सहाब मेरे पेट से बच्चा साफ कर दो, मना किया तो रोड पर ही फैंक गई 4 माह का मासूम | Bairad, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
बैराड। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के बैराड कस्बे से आ रही है। जहां आज एक महिला अपने पेट में पल रहे एक मासूम को डॉक्टर के दरबाजे पर ही फैंककर चली गई। इस मामले की सूचना जब तक पुलिस को लगी महिला वहां से फरार हो गई। हांलाकि उक्त महिला का रिकोर्ड न तो पुलिस के पास है और न ही अस्पताल के पास। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लियाह है। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह उप स्वास्थय केन्द्र बैराड में एक महिला पहुंची और वहां उपस्थिति एक नर्स से कहां कि उसे अवोर्सन कराना है। इस पर अस्पताल में उपस्थिति नर्स ने कहा कि इसके लिए तो जिला चिकित्सालय जाना पडेगा। उसके बाद उक्त महिला बैराड अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर ए के मोर्य के घर पहुंच गई। 

जहां घर पर डॉक्टर नहीं मिले परंतु उनकी पत्नि मिली। बताया गया है कि महिला ने डॉक्टर की पत्नि को बताया कि वह कल शिवपुरी इलाज कराने गई थी। जहां उसे बच्चा गिराने की टेवलेट दी गई थी। उसने टेवलेट खा ली जिससे उसके पेट में दर्द हो रहा है। उसे सफाई करानी है। जिसपर डॉक्टर की पत्नि ने कहा कि इसके लिए वह जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां कुछ होगा। उसके बाद महिला डॉक्टर के घर के बाहर ही दर्द से तडपने लगी और उसने रोड पर ही एक 4 माह के म्रत मासूम को जन्म दिया। उसके बाद उक्त महिला मासूम को रोड पर ही पडा छोडकर भाग गई। 

अब यह मामला एक साथ कई सबालों को खडा कर रहा है कि आखिर उक्त महिला इस बच्चे को क्यों गिराना चाह रही थी। अगर गिराना चाह रही थी तो फिर इसे शिवपुरी में किस डॉक्टर ने दबाई दी। उसके बाद उक्त महिला बैराड अस्पताल में पहुंची तो वहां इसकी इंट्री क्यों नहीं है। हांलाकि पुलिस ने इस मामलें में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

इनका कहना है
में आज बाहर था,एक महिला आई थी वह मेरी पत्नि से मिली और बोली की डॉक्टर सहाब कहा है उसे अबोर्सन कराना है। उसके बाद मेरी पत्नि ने मेरे नहीं होने की बात कहकर शिवपुरी जाने की कहा। उसके बाद पता चला कि उक्त महिला 4 माह के मासूम को रोड पर फैंक कर चली गई। अब वह कौन थी यह पुलिस बता पाएगी
डॉ ए के मोर्य

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!