शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस के नजदीक पूरनखेड़ी गांव में देव स्थल पर कन्याभोज का आयोजन चल रहा था। हवन करने आग जलाई और धुंआ उठने लगा। पेड़ में लगे छत्ते में बैठी मधुमक्खियां भिनक गईं और मौके पर मौजूद सात कन्याओं और एक महिला को काट लिया।
मधुमक्खियों के हमले में बच्चियों को कम काटा है। लेकिन कन्याभोज कराने वाली सुमन 28 पत्नी राजाराम को अधिक काट लिया। इलाज के लिए महिला को कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का उपचार जारी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।