शिवपुरी। कोलारस नगर के एक पेट्रोल पंप के पास एक व्यापारी के गोदाम पर काम करने वाले मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवक की मौत कीटनाशक के प्रभाव में आ जाने की वजह से होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक मनोज (30) पुत्र दुर्गा चंदेल निवासी फतेहपुर शिवपुरी की कोलारस स्थिति व्यापारी के गाेदाम में लाश पड़ी मिली है। मनोज पंकज जैन के गोदाम पर काम करता था। बताया जा रहा है कि सुबह के समय मनोज गोदाम पर गया था। बताया जा रहा है कि उपज को घुन से बचाने के लिए कीटनाशक मिलाते समय मनोज बेहोश हो गया।
मौके पर कोई मौजूद नहीं था जिससे उसकी मौत हो गई। मनोज को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मनोज अपने सात साथियों के साथ शिवपुरी से कोलारस जाता था। गोदाम पर बोरियां सिलने का काम करता था। एसआई सुनील सिंह राजपूत ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।