SUNRISE HOTEL: BIRTHDAY पार्टी में लेकर आए SOUND SYSTEM बजाने से मना किया तो मैनेजर को पीटा | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के सामने से आ रही है। जहां कोतवाली के सामने स्थिति होटल सनराईस में बीते रोज कुछ लोगों ने साउंड सिस्टम बजाने को लेकर एक राय होकर होटल के मैनेजर को कूट दिया। इस मामले की शिकायत पीडित ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज जावेद खान पुत्र नशीम खान उम्र 25 साल निवासी हम्माल मोहल्ला ने कोतवाली में शिकायत करते हुए बताया कि वह होटल सनराईस में मैनेजर की नौकरी करता है। बीते रोज अजय परिहार आया और अपने भाई की बर्थडे पार्टी बुक की। जिस पर देर रात्रि वह अपने दोस्तों को लेकर होटल जा पहुंचा। 

होटल पहुंचकर आरोपी अपने साथ लाए म्यूजिक सिस्टम को तेज आवाज में चलाने लगे। जिस पर मैनेजर जावेद खान ने उन्हें तेज आवाज में साउंड न चलाने को कहा तो आरोपी भडक गए और अजय परिहार निवासी खुडा और अरवाज खान निवासी शिवपुरी ने एक राय होकर होटल के मैनेजर को कूट दिया। जिससे युवक घायल हो गया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 323,294,506,34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!