नववर्ष की पहली दुखद खबर:​ शिवपुरी के भक्तों से भरी मेटाडोर पलटी, 3 की मौत,36 घायल | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवुपरी। आज हिंदू नववर्ष का श्रीगणेश हुआ हैं,ओर आज नववर्ष की शिवपुरी जिले को लेकर पहली दुखद खबर आ रही है कि शिवपुरी जिले से राजस्थान के मंदिरो के दर्शन करने गए भक्तो से भरी टाटा 407 पलट गई हैं,इस हादसे में 3 भक्तो की घटना स्थल पर मौत होने और लगभग 3 दर्जन घायल होने की खबर आ रही हैं।

घायलों को उपचार के लिए टौंक के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रैफर कर दिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते तीन दिन पूर्व जिले के पोहरी अनुविभाग के ग्राम दुल्हारा से कुछ यात्री पैदल मां कैलादेवी के दर्शन करने गए हुए थे। वह पैदल पैदल कैला देवी पहुंचकर मां के दर्शन कर निकल रहे थे। तभी बैराड की ही एक लोडिंग बाहन टाटा 407 क्रमांक  एमपी 07 तीए 6820 से कैलादेवी पहुंच गया। इस बाहन के चालक ने पैदल यात्रीयों से मेटाडोर से बापिस लौटने की बात कही। 

जिसपर सभी पैदल यात्रीयों ने मन बना लिया कि अब लोडिंग है ही तो फिर वह श्री जी के दर्शन और कर आए। बस सभी एक जुट होकर लोडिंग में सबार होकर श्री जी के लिए निकल दिए। तभी टौंक के पास यह लोडिंग अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक भोले शर्मा सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल भोले की नाजुक स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

इस हादसे में भोले शर्मा पुत्र हरिचरण शर्मा उम्र 35 साल, गोपाल ओझा पुत्र परसादी ओझा उम्र 50 साल, विनोद उर्फ कल्ला पुत्र कल्याण सिंह धाकड उम्र 30 साल सभी निवासी दुल्हारा की मौत हो गई। इस हादसे में 25 लोग घायल हो गए। घायलो को राजस्थान के टौक जिले के सरकारी अस्पातल में भर्ती कराया गया है। वही बताया जा रहा है कि गंभीर घायलो को टौक के सरकारी अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया हैं।

जिसमें कस्तूरी धाकड,विमला शर्मा,विमला शर्मा,द्धारिका शर्मा,दीपा शर्मा,सोनम शर्मा,अनीता शर्मा,प्रियंका  शर्मा, सचिन धाकड, धमेन्द्र धाकड, अंजली धाकड निवासी गाजीगढ, भूरी आदिवासी, सरवन धाकड, छोटू धाकड,मुस्कान धाकड,सोमवती धाकड,शिवानी शर्मा निवासी सुजरमा, आशा शर्मा दुल्हारा, पूरन धाकड,भवूती धाकड, महेश धाकड, सुनीता धाकड, विमला धाकड,मंगी आदिवासी, सुरेश गडरिया,जीतेन्द्र शर्मा, रूवी शर्मा, राजू शर्मा, सरवन चिढार, नारानी गडरिया, मेघा सिंह गडरिया, लोटू गडरिया, उपासी गडरिया, अशोक गडरिया, हजारी गडरिया, ओमप्रकाश गडरिया, सरोज सभी निवासी दुल्हारा पुजारन गोदरी, प्रियंका शर्मा गोदरी, गीता शर्मा गोदरी, नीरज शर्मा गोदरी, सहित लगभग तीन दर्जन लोग घायल हो गए।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!