शिवपुरी। अभी हाल ही में अपने पति के संसदीय क्षेत्र में सक्रिय हुई ग्वालियर की महारानी और सांसद ज्योदिरादित्य सिंधिया की पत्नि प्रियदर्शनी राजे ने एक साथ ही शिवपुरी गुना संसदीय क्षेत्र में अपनी रूचि दिखाते हुए लगातार दौरे कर रही है।
जिसके चलते उनको क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने की मांग लगातार उठ रही है। इसी बीच खबर आई कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे गुना और अशोक नगर क्षेत्र पर जाते समय शुक्रवार की शाम शिवपुरी पहुंची।
उन्होंने शहर के माधव चौक स्थित मधुरम स्वीट पर चाट खाई। वे यहां पर गुपचुप पहुंची इसलिए कोई भी पार्टी का नेता यहां नहीं पहुंचा। प्रियदर्शनी राजे 7 दिन तक गुना-अशोकनगर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। मालूम हो कि इस तरह की चर्चा जोरों पर हैं कि प्रियदर्शनी गुना-शिवपुरी या ग्वालियर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।