शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के दिदावली गांव में शुक्रवार की शाम खेत पर थ्रेशर के दौरान महिला किसान गंभीर रूप से घायल हो गई है। गेहूं की फसल निकलवाते समय महिला के हाथ थ्रेशर में चले गए। जिससे उसके दोनों हाथ टूट गए हैं। महिला को इलाज के लिए झांसी भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रामकली (32) पत्नी मनोहर कुशवाह शुक्रवार की शाम 5.30 बजे अपने खेत में थ्रेशर चला रही थी। मजदूर गेहूं ला रहे थे और महिला थ्रेशर में डाल रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित हो जाने से हाथ थ्रेशर में चले गए। जिससे दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए। महिला को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसौद लाया, जहां से परिजन झांसी लेकर रवाना हो गए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।