मंशापूर्ण पर मनाया गया BJP नगर केन्द्र का स्थापना दिवस | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज मंशापूर्ण नगर केंद्र नगर केंद्र पर भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनल लिस्ट जयवर्धन शर्मा और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे के अलावा समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मीडिया पैनल लिस्ट धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा कि भाजपा हमेशा हिंदू धर्म की रक्षा करने वाली पार्टी है और उसने हमेशा हिंदुओं के 30 तारों को बढ़ावा दिया हैं।

प्रदेश की पूर्व शिवराज सरकार ने गुड़ी पड़वा के दिन विशेष शासकीय अवकाश घोषित किया था जो तब से आज तक चला आ रहा है भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने पश्चिमी सभ्यता की ओर जा रहा है देश को अपनी भारतीय सभ्यता की ओर लाने का काम किया है जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा और देश में मोदी सरकार आई है तब से अप्रैल 8 तारीख की अयोध्या में भगवान राम का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।

इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे ने कहा कि भाजपा आज अपने उन 40 वा स्थापना दिवस मना रही है आज से 39 वर्ष पूर्व 1980 में भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अटल बिहारी वाजपेई ने अपने साथियों के साथ इस पार्टी की स्थापना की थी और तब से ही भाजपा हर वर्ष धूमधाम से अपना स्थापना दिवस अपने कार्यकर्ताओं के साथ बनाती हैं।

वाजपेयी साहब की आज की पार्टी जो अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है। आज मंशापूर्ण मंदिर पर आयोजित इस कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष भानु दुबे के अलावा अमरदीप शर्मा, रामचंद्र शिवहरे, विष्णु दीवान, राजू भाई, दिनेश दुबे, राजू गौड़, शैलू शिवहरे, चंद्रेश चतुर्वेदी, नीरज पाल रिंकू शर्मा मनसा पूर्ण पुजारी, रिंकू अरुण शर्मा, लाला शिवहरे, कल्याण पुरी गोस्वामी, धर्मेंद्र कुशवाह, छोटू सिंह, पीयूष कर्ण, राजू शर्मा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!