शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी शिवपुरी शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दुबे नर्सरी के पास लालमाटी शिवपुरी में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान नर्सरी के पास लालमाटी शिवपुरी पर दबिश दी।
दविश के दौरान आरोपी धर्मेन्द्र धाकड पुत्र लालाराम धाकड उम्र 28 साल निवासी दुबे नर्सरी के पास लालमाटी शिवपुरी, महेन्द्र धाकड पुत्र अर्जुन धाकड उम्र 21 साल निवासी वर्मा कालोनी शिवपुरी, देवेन्द्र धाकड पुत्र जगन्नाथ धाकड उम्र 24 साल निवासी मनियर शिवपुरी, बलराम धाकड पुत्र सुखलाल धाकड उम्र 23 साल निवासी ग्राम रातौर, नरेन्द्र वर्मा पुत्र महेश वर्मा उम्र 18 साल निवासी वर्मा कालोनी झांसी तिराहा फतेहपुर रोड शिवपुरी,दीपक धाकड पुत्र विष्णु धाकड उम्र 18 साल निवासी ग्राम रातौर शिवपुरी के कब्जे से 2 ताश की गड्डी एवं 6000 रू की नगदी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।