अस्पताल में चोरी करने पहुंचा चोर,गार्ड को देखते ही डायलिसिस यूनिट की टंकी में जा घुसा | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के जिला चिकित्सालय से आ रही है। जहां बीते रोज रोज एक चोर चोरी करने की नियत से डायलिसिस यूनिट वार्ड में घुस गया। इसे घुसता देख गार्ड उक्त युवक के पीछे लग गए। जब जाकर देखा तो चोर गार्डो के डर से डायलिसिस यूूनिट की टंकी में घुस गया। लेकिन टंकी की गहराई अधिक होने के चलते चोर बाहर नहीं निकल सका। 

जिसके चलते चोर गार्डो के हत्थे चढ गया। जिसे बमुश्किल टंकी से बाहर निकाला। जहां युवक से पूछताछ की तो वह नशे में धुत्त होने के चलते कुछ भी नहीं बता सका। गार्डो ने तत्काल कोतवाली पुलिस को उक्त चोर की सूचना दी। जहां पुलिस उक्त चोर से पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के अनुसार उक्त चोर जब डायलिसिस यूनिट की टंकी में घुसा था,युवक के घूसने से टंकी का पानी गंदा हो गया। ऐसी स्थिति में डायलिसिस यूनिट में एक मरीज की डायलिसिस चल रही थी। जिसे उक्त पानी गंदा हो जाने के चलते रोकना पडा और टंकी को खाली करके उसकी सफाई कर फिर पानी भरा तब कही जाकर युवक की डायलिसिस हो सकी। 

बताया गया है कि युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक का नाम अमरसिंह पुत्र सोनेराम है। जो कि कारदेव,मोहना का निवासी बताया जा रहा है। हांलाकि वह नशे में होने के चलते ठीक ढंग से बात भी नहीं कर पा रहा है। जिसे अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!