मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन ने किया अस्पताल का निरीक्षण | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मरीजों को समय पर मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र माथुर के निर्देशन में जिलाध्यक्ष सूबेदार सिंह कुशवाह (मुन्नाराजा) द्वारा संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया। 

इस दौरान मानवाधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश सचिव रविन्द्र सेंगर, सह सचिव सनोबर खान, उपाध्यक्ष महेन्द कुशवाह, संभागीय सचिव डॉ.महेन्द्र कोठारी व जिलाध्यक्ष सेबूदार  कुशवाह द्वारा  संयुक्त रूप से अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ.गोविन्द सिंह ने अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया। 

वहीं मानवाधिकारों को लेकर संगठन द्वारा मरीजों के बीच पहुंचकर उन्हें उनके अधिकार बताए गए और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर वह संगठन के पदाधिकारी व जिला कार्यालय पर संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन से भी मरीजों के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाऐं की गई और स्वास्थय सुविधाऐं बेहतर हो इसे लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ताकि मरीजों को हर संभव उपचार, चिकित्सा सुविधा मिल सके। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!