सहाब! मेरी प्रेग्रेंट पत्नि को अगवा कर लिया है, वापस दिला दो | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम रायखंदखेड़ी से आ रही है। जहरां गायब हुई एक विवाहित महिला के मामले में उसके पति ने शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से अपनी पत्नि को वापस लाने के लिए गुहार लगाते हुए चार युवकों पर उसको अगवा करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने एसपी को बताया कि उसकी पत्नि गर्भवती है जिसके पेट में 6 माह का बच्चा है। एसपी ने इस मामले में पीडि़त की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

पीडि़त युवक बलवीर पुत्र दीवान सिंह रावत ने एसपी को दिए अपने आवेदन में बताया कि उसकी गर्भवती पत्नि उमा 4 फरवरी को घर से कहीं चली गई थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसने सिरसौद थाने में दर्ज कराई। बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नि को अतर सिंह, सुमरन, कल्ला व अखैह रावत निवासी कुलवारा अपने साथ ले गए हैं जिन्होंने उसे बंधक बनाकर रखा हुआ है। ऐसी स्थिति में उसकी पत्नि को उन युवकों के चंगुल से मुक्त कराकर उसे सौंपा जाए। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!