ट्रक चलाते समय ड्रायवर कर रहा था फोन पर बात, ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो घायल | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस के फोरलेन बायपास पर शुक्रवार की दोपहर जूते और प्लायवुड से भरा एक ट्रक पलट गया। जिससे ट्रक का चालक और कंडक्टर घायल हो गया। बताया जाता है कि ट्रक चालक ट्रक चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था जिससे चालक का ध्यान बंट गया और वह ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। जिससे यह घटना घटित हो गई। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर 1 बजे फोरलेन बायपास से एक ट्रक रूद्रपुर से चलकर बैंगलोर जा रहा था जहां कोलारस फोरलेन बायपास पर ट्रक पलट गया। जिससे ट्रक का चालक संजू और कंडक्टर घायल हो गया। घटना के दौरान एक अन्य ट्रक उसके पीछे चल रहा था जिसके चालक ने पुलिस को बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक संजू मोबाइल पर ट्रक चलाते समय बात कर रहा था और इसी लापरवाही के कारण वह हादसे का शिकार हो गया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!