अजयराज जम्प के नए जिलाध्यक्ष | Shivpuri News

0
शिवपुरी। पत्रकारों की प्रतिष्ठित अंतराष्ट्रीय ट्रेड यूनियन आई.एफ.जे. से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) की प्रादेशिक इकाई जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ म.प्र. (जम्प) के शिवपुरी जिलाध्यक्ष के पद पर इंडिया न्यूज के ब्यूरो चीफ अजयराज सक्सेना को नियुक्त किया गया है। अजयराज की नियुक्ति जम्प के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी अजय सिंह कुशवाह की अनुशंषा पर प्रदेश अध्यक्ष खिलावन चंद्राकर एवं प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन आनंद जोशी की सहमति से संभागीय संयोजक  सुनील व्यास द्वारा की गई।

अजयराज इससे पूर्व यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर कार्यरत थे।  अजयराज ने अपनी नियुक्ति पर यूनियन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस नई जबावदारी को पूर्ण निष्ठा से निभायेंगे तथा संगठन की नीति के अनुरूप वरिष्ठों के मार्गदर्शन में पत्रकारों के हितों के प्रति निरंतर सजग एवं संघर्षरत रहेंगे। अजय की इस उपलब्धि पर समस्त शुभचिंतकों और मित्रों ने बधाईयाँ दी हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!