उप महानिरीक्षक ग्वालियर जोन एके पाण्डे ने किया थानों का निरीक्षण | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस उप-महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ए.के. पाण्डे द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर की उपस्थिति में जिला शिवपुरी के थाना कोतवाली, देहात, सतनवाड़ा, सुभाषपुरा एवं कोलारस का निरीक्षण किया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा थाना कोतवाली, देहात, सतनवाड़ा, सुभाषपुरा एवं कोलारस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी थानों के गुण्डा रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, एम.एल.सी. रजिस्टर, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही रजिस्टर इत्यादि रजिस्टर चैक कर अभिलेखों के उच्चकोटि के रख-रखाव एवं थाना परसिर की साफ-सफाई हेतु थाना प्रभारियों की प्रशंसा की गई। 

पुलिस उप-महानिरीक्षक द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अति. पुलिस अधीक्षक, उप-पुलिस अधीक्षक एवं शहर के तीनों थाना प्रभारियों समेत जिले के सभी थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को आदर्श आचार सहिता का पालन करने और करवाने एवं ड्यूटी के दौरान अच्छे आचरण रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। ताकि पुलिस की एक अच्छी छवि जनता के सामने बनेे। निरीक्षण के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एस.डी.ओ.पी. कोलारस अमरनाथ वर्मा, एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी शिवसिंह भदौरिया उपस्थिति रहे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!