शिवपुरी। पंचायतीराज व्यवस्था में ग्रामीण क्षेत्रों के समुचित विकास को लेकर कार्य करने वाली जिला पंचायत के अधीन जिले की 610 पंचायतो के जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकारों को जागरूक करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्यातिथ्य में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला बैजनाथ सिंह यादव के द्वारा स्थानीय गांधी पार्क मैदान में 06 मार्च 2019 को प्रात: 10:30 बजे से विशाल पंचायती जनप्रतिनिधियों के लिए पंचायती राज सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों को अपने ग्राम में विकास कार्य कराने और किस प्रकार से वह अपने अधिकारों के तहत ग्राम विकास करा सकते इसे लेकर सांसद सिंधिया अपनी ओजस्वी वाणी में पंचायत अधिकारों को बताकर उन्हें जागरूक करेंगे। पंचायतीराज सम्मेलन में शामिल होने के लिए जिले भर की समस्त पंचायतों के प्रतिनिधि सहित ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीण जन भी बहुतयात संख्या में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के समस्त जिला पदाधिकारियो सहित जिला पंचायत अध्यक्षए उपाध्यक्षए जनपद अध्यक्षए उपाध्यक्षए जिला पंचायत सदस्यए जनपद पंचायत सदस्य सहित विंभिन्न ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, उप सरपंच आदि भी शामिल रहेंगे।
जिला पंचायत शिवपुरी की ओर से समस्त जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीण जनो से अधिक से अधिक संख्या में पंचायतीराज सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है। कार्यक्रम स्थल पर समुचित व्यवस्थाओ को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला बैजनाथ सिंह व कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने मौका मुआयाना कर जिला पंचायत के अधीनस्थ अधिकारीयो को दिशा निर्देश जारी किए है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।