शिवपुरी। मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव मनोज जैन और शिक्षक अरविंद जैन तथा अनुपम जैन की मां श्रीमति त्रिशला जैन पत्नी स्व. रमेशचंद जी जैन का निधन हो गया है। वह 70 वर्षीय की थी और कई दिनों से बीमार थीं। उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम शिवपुरी में शोकाकुल माहौल में किया गया।
अंतिम संस्कार में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और पत्रकार उपस्थित थे। उनकी उठावनी 7 मार्च गुरूवार को दोपहर 3 बजे निज निवास 27 नम्बर कोठी फतेहपुर रोड़ शिवपुरी पर की गई। श्रीमति त्रिशला जैन के निधन पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक , समाजसेवी, शिक्षकगण और वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की ईश्वर से कामना की है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।