रासुका के वारंटी लला तोमर कोकोतवाली पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल | SHIVPURI NEWS

0
शिवपुरी। आगामी लोकसभा चुनाव एवं आदर्श आचार सहिंता को मद्येनजर रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जो लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और कभी भी शहर की शांति व्यवस्था में बाधा पहुंचा सकते हैं उनके विरूद्ध बैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिसके चलते आज कोतवाली पुलिस ने आरोपी लला उर्फ धर्मेन्द्र पुत्र चंदन सिंह उम्र 36 साल निवासी मनियर शिवपुरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से माननीय न्यायालय ने उक्त आरोपी को जेल भेज दिया। 

उक्त आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली एवं अन्य थानों में हत्या, लूट डकैती जैसे 25 अपराध पंजीबद्ध हैं। जिसका माननीय न्यायालय जिला दण्डाधिकारी महोदय द्वारा (एन.एस.ऐ.) राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत दिनांक 28 मार्च 19 को वारण्ट जारी किया गया उक्त आदेश के पालन में पुलिस टीम द्वारा आरोपी लला उर्फ धर्मेन्द्र को बीजगोदाम के पीछे मनियर शिवपुरी थाना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भैज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि रामेश्वर शर्मा, सउनि आबिद खान, आर. सियाराम, नरेश एवं लालू की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!