ट्रांसफार्मर से शॉर्ट सर्किट:खलिहान में रखे डेढ बीघा गेहूं जलकर राख | POHRI, SHIVPURI NEWS

0
पोहरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र भटनावर चौकी क्षेत्र के ग्राम आमतला से आ रही है। जहां आज दोपहर एक खलियान में कटी रखी डेढ बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। इस मामले की सचूना पीडित किसान ने तत्काल पुलिस को दी। चौकी प्रभारी सुरेन्द्र यादव तत्काल मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को बुलाया। जब तक फायर बिग्रेड आग पर काबू पाती डेढ बीघा का गेंहू जलकर राख हो गया। 

जानकारी के अनुसार अमर सिंह पुत्र बाबू कोली उम्र 40 साल निवासी आमतला के खेत में बने खलियान मे गेंहू की फसल कटी हुई रखी थी। पास में ही ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। आज दोपहर अचानक शॉर्ट सक्रिट से चिंगारी उठी जो कटी रखी गेंहू की फसल में जा भिडी। 

जिसने इस फसल को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाते। आग अपना काम कर चुकी थी। बताया गया है उक्त किसान के पास महज तीन बीघा जमींन है। जिसमें से डेढ बीघा की फसल में आग लग गई। जिससे किसान को भूखों मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!