narwar, Shivpuri News / जमीन पर कब्जा करने से रोका तो आरोपियों ने खेत मालिक को पीटा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नरवर के ग्राम साबोली में दो आरोपियों ने फरियादी की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जब पीडि़त ने आरोपियों का विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसकी लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 341, 294, 323, 447, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी मनकाराम पुत्र निन्नूराम बघेल उम्र 50 वर्ष की जमीन गांव में स्थित है जिस पर गांव में रहने वाले आरोपी रामकिशन बघेल और मनोज बघेल की निगाह जमी हुई है और दोनों आरोपी उक्त जमीन पर कब्जा करने की नियत रखते हैं। 

बीते 1 फरवरी को दोपहर 3 बजे आरोपियों ने फरियादी की जमीन पर कब्जा कर लिया जिसकी जानकारी फरियादी को बीते दिनों लगी तो उसने आरोपियों का विरोध किया। उस समय दोनों आरोपी शांत हो गए, लेकिन कल आरोपियों ने गांव से बाहर जाते समय उसे घेर लिया और उसकी मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!