Shivpuri News / तेज रफ्तार ट्रक पलटा, चालक की मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र शिवपुरी झांसी हाईवे रोड़ पर स्थित ग्राम सलैया के पास रांतीखांदी मोड़ पर बीती रोज एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक के चालक की मौैत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337, 304ए के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमएच 46 पी 7305 को मृतक जहांगीर आलम पुत्र आफताब आलम निवासी कठाहा लुगनाथपुर मोतीहारी बिहार शिवपुरी की ओर आ रहा था। बताया जाता है कि ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण मोड़ पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और हाईवे पर पलट गया इस घटना में जहांगीर आलम गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!