शिवपुरी। जिले के खनियाधाना और गोवर्धन थाना क्षेत्र में दो अलग अलग दुर्घटनाओं में टीआई प्रदीप वाल्टर और उनकी एडीजे पत्नि रश्मि वाल्टर कार पलटने से घायल हो गए जबकि गोवर्धन थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से रायपुर निवासी शिक्षक उम्मेद सिंह धाकड़ की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पहली घटना पिछोर खनियाधाना रोड़ पर गुरूवार की सुबह घटित हुई। जहां टीआई प्रदीप वाल्टर अपनी पत्नि रश्मि वाल्टर के साथ कार में सवार होकर जा रहे थे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कार में सवार दंपत्ति घायल हो गए।
बाद में दुघर्टनाग्रस्त कार को जेसीबी की मदद से सीधा किया गया। वहीं दूसरी घटना गोवर्धन थाना क्षेत्र के बूढ़दा कुंअरपुर तिराहे पर घटित हुई जहां बाइक पर सवार शिक्षक उम्मेद सिंह धाकड़ को मोहना से अपने घर आते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उम्मेद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।