शिवपुरी। आज शिवपुरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विशाल विजय संकल्प रैली युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाली इसका उद्देश्य मोदी सरकार भारत देश में पूर्ण बहुमत के साथ में लाना और मोदी जी के प्रति लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उदृदेश्य से विशाल बाईक रैली निकाली गई। जैसा कि आज भारत के अंदर और पूरे विश्व पटल पर भारत की एक अद्भुत छवि निकल कर आई है और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो काम कर दिखाया जो आज तक किसी सरकार ने नहीं किया।
इसी के चलते प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिलाष पांडे के नेतृत्व में पूरे मध्य प्रदेश के अंदर युवा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक पोहरी प्रहलाद भारती,जिला महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रभारी हेमंत ओझा जिला उपाध्यक्ष भाजपा अशोक खंडेलवाल अनुराग अस्थाना पूर्व राज्य मंत्री राजू बाथम , जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा लव अग्रवाल डॉ सतीश भार्गव जिला मंत्री युवा मोर्चा प्रतीक शर्मा नानू बादाम ओझा बंटी अजय रघुवंशी नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा सोनू कुशवाह मंत्री नगर उपाध्यक्ष सागर यादव दीपक राठौर आशीष सेन दीपक कुशवाह राहुल खटीक आदि सैकड़ों संख्या बड़ी तादाद में इस बाइक रैली में सम्मिलित हुए और उसके उपरांत तात्या टोपे पर भारत माता की आरती के साथ विशाल बाइक रैली का समापन किया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।