BIKE सवार ने दो साल की मासूम को रौंदा, मौत | Shivpuri News

0
कोलारस। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे किनारे स्थित गांधी पेट्रोल पंप के पास रांग साइड से आए बाइक सवार ने सामने से दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल दो साल की मासूम की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई है। जबकि उसके घायल माता-पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार राजू कोली  उम्र 35 साल अपनी पत्नी रामसखी कोली उम्र 33 साल और बेटी अनुष्का कोली उम्र 2 साल के साथ बाइक क्रमांक एमपी 33 एमएल 4189 से रविवार की रात कोलारस लौट रहा था। गांधी पेट्रोल पंप के पास सामने से रांग साइड में आए बाइक सवार ने तेज रफ्तार के साथ बाइक में टक्कर मार दी। अनुष्का दूर जा गिरी। हादसे में राजू सहित पत्नी व बेटी घायल हो गए। बाइक सवार मौके से भाग निकला।

डायल 100 पर सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते अनुष्का को ग्वालियर रैफर कर दिया। इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!