प्रियदर्शनी सिंधिया का शिवपुरी दौरा सेट, क्षेत्र की महिलाओ से सीधे होंगी रूबरू | Shivpuri News

0
शिवपुरी। शिवपुरी-गुना लोकसभा सीट से कयास लगाए जा रहे है कि इस बार इस सीट से सांसद ज्यातिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नि प्रियदर्शनी सिंधिया चुनाव लड सकती है,कांग्रेस की बैठक में यह मांग भी उठी थी। इन्ही सभी कयासो के बीच से यह खबर भी आ गई कि प्रियदर्शनी सिंधिया का शिवपुरी दौरा सेट हो चुका हैं,वे कांग्रेस के महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। अभी तक प्रियदर्शनी सिंधिया सिर्फ अपने पति के प्रचार में आती थी। अभी तक उन्होने ऐसे दौरे नही किए।

प्रियदर्शनी राजे सिंधिया पहली बार क्षेत्र में महिलाओं से सीधी बात करेंगी। 19 फरवरी को वह शिवपुरी के उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में आयोजित महिलाओं के सम्मेलनों में भागीदारी करेंगी। यह पहला माैका हाेगा, जब वे चुनाव के अलावा किसी कार्यक्रम में शामिल होंगी। 

मालूम हाे कि चार दिन पहले ही जिला कांग्रेस की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें शिवपुरी-गुना लाेकसभा सीट से चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव पास किया गया था। बैठकों में कार्यकर्ताओं ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाने की बात कही थी। इसलिए यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके इस दौरे से यहां से उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। संगठन में भी इस बात को लेकर सुगबुगाहट है।

अब शिवपुरी की राजनीति में यह हवा चल रही है कि वे शिवपुरी की सीट अवश्य चुनाव लड सकती है। कांग्रेस एक—एक सीट के जीत के गणित पर काम कर रही है। यह सीट राजघराने की सबसे सुरक्षित मानी जाती हैं। इस सीट से उनके पति ने राजनीति की शुरूवात की हैं। इससे पूर्व इस सीट पर सिंधिया राजघराना 14 बार चुनाव जीत चुका हैं।

सांसद ज्योतिरादित्य ग्वालियर से चुनाव लड सकते हैं,और वे मप्र में कांग्रेस के ऐसे चेहरे है जो पूरे मप्र से कही से भी चुनाव लड सकते है और वे चुनाव जीत सकते हैं। अब देखना यह है कि इस दौरे के बाद राजनीति की हवाए किस और बहती है।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के शिवपुरी-गुना लोकसभा क्षेत्र में कार्यक्रम तय हुए हैं। 19 फरवरी को पहला कार्यक्रम शिवपुरी शहर के कांग्रेस संगठन के हिसाब से दो भाग उत्तर और दक्षिण में महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित हो रहे महिला सम्मेलन में शामिल हाेंगी। अब तक वे केवल लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान ही क्षेत्र में आती थीं लेकिन पहली बार वह लोकसभा चुनाव से पहले किसी कार्यक्रम में आ रही हैं। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!