शिवपुरी। शिवपुरी जिले में गिरे मोबाईलो के 16 को शिवपुरी जिले की सायबर सैल पुलिस ने ट्रेस कर उनके मालिको को सुपुर्द किए हैं। बताया गया है कि जिले के कई आवेदको ने अपने मोबाईल गुम होनेे की शिकायत करते हुए एसपी शिवपुरी राजेश हिंगणकर को आवेदन सौंपे थे।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उक्त आवेदनों को ट्रेस करने हेतु जिले की सायबर सैल शाखा को दिए गये। जिस पर से सायबर सैल शाखा प्रभारी उनि. बृजमोहन कुशवाह के निर्देशन में सायबर टीम द्वारा उक्त गुम मोबाईलों को ट्रेस पर डाला लगया।
सायबर सेल टीम द्वारा 16 मोबाईलों ट्रेस किये गये। जिन्हे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा मोबाईल मालिकों को सुपुर्द किया गया एवं जिन आवेदकों के मोबाईल ट्रेस हुए उन्होने पुलिस का धन्यवाद व्यक्त किया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।