शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस लाईन में पदस्थ वृन्दावन लाल चक्रवती के पुत्र विशाल चक्रवती का पशुचिकित्सा सह अधिकारी के लिए चयन किया गया हैं।
यहां बताना होगा कि शिवपुरी नवाब साहब रोड़ पर निवास करने वाले विशाल चक्रवती के द्वारा पीएमटी पास करके पशुचिकित्सा विश्व विद्यालय में 5 वर्षीय डिग्री करने हेतु रीवा कॉलेज में चयन हुआ डिग्री करने के बाद जबलपुर में मेडीसन सीट से पीजी कर रहे हैं।
पीएससी के द्वारा पशु चिकित्सा सह जिला अधिकारी के पद स्वीकृत हुए उसमें विशाल का प्रथम स्थान पर चयनित किया गया। श्री चक्रवती ने प्रथम स्थान नाम आने पर शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया हैं। उनके ईष्ट मित्रों एवं शुभ चिंतकों ने बधाई दी हैं। बधाई देने वालों में कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, अरविन्द सरैया, राजकुमार शर्मा सहित उनके मित्र बन्धु शामिल हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।